Uttarakhand

माल रोड में चल रहे हैं ट्रीटमेंट का कार्य जल्दी नहीं हुआ तो व्यापारी करेंगे धरना प्रदर्शन

Published

on

नैनीताल :  नैनीताल की लोअर मॉलरोड ट्रीटमेंट का निरीक्षण करने पहुँचे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को व्यापारी संगठन की नाराजगी झेलनी पड़ी। व्यापारियों ने कार्य तय समय पर ना होने पर मॉलरोड पर लेटने की चेतावनी दी है।

माल रोड में ट्रीटमेंट कार्य जल्दी नहीं हुआ तो व्यापारी देंगे धरना 

नैनीताल की लोअर माँलरोड़ का बड़ा हिस्सा 2018 में झील में शमा गया था और प्रशासन ने उसकी मरम्मत कर वाहनों के लिए खोल दिया था। पिछले वर्ष अक्टूबर में 25 मीटर हिस्से में चौड़ी दरारे आ गई, जिस कारण लोवर मॉलरोड को वाहनों के लिए बन्द कर दिया था। मॉलरोड के बंद होने से पर्यटन पर भी बड़ा असर देखने को मिला है। लोक निर्माण विभाग द्वारा 7 महीने से कार्य किया जा रहा है लेकिन स्थायी ट्रीटमेंट का कार्य 26 जून तक भी पूरा नहीं हो सका है।

व्यापारियों ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

विभाग द्वारा तीन बार समयसीमा तय की गई लेकिन कार्य पूरा नही होने पर व्यापारियों में नाराजगी है। माँ नयना देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सड़क पर लेटने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर मॉलरोड का कार्य 15 अगस्त तक पूरा नहीं हुआ तो वे सड़क पर लेटकर आंदोलन करेंगे।

डेढ़ महीने के भीतर काम पूरा कर लेगा विभाग

व्यापारियों ने अपर मॉलरोड पर लगातार बढ़ रही दरारों पर भी चिंता व्यक्त करते हुए टू-वे ट्रैफिक तत्काल बंद करने की मांग की है। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधियन्ता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि कार्य तेजी से कराया जा रहा है और विभाग डेढ़ महीने के भीतर 70 मीटर प्रभावित लोअर मॉलरोड के स्थायी ट्रीटमेंट का कार्य पूरा कर लेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version