Uttarakhand

मंदिरमाला मिशन से जुड़ेगा गर्जिया मंदिर, मुख्यमंत्री धामी ने सुरक्षा व सौन्दिरकरण के लिए सिंचाई विभाग को दिए निर्देश।

Published

on

नैनीताल/रामनगर – गर्जिया मंदिर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिरमाला मिशन से जल्द गर्जिया मंदिर को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व सौन्दिरकरण के लिए सिंचाई विभाग को प्रस्ताव बनाने के दिए निर्देश।

बता दें कि देर शाम प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामनगर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा रामनगर के ढिकुली क्षेत्र में बने हाईटेक गवर्नमेंट इंटर कॉलेज का लोकार्पण भी किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में माँ भगवती के दर्शन के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की मनोकामना की।
उसके साथ ही मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह प्रसिद्ध मंदिर है जहां पूरे वर्ष दूर दराज से भक्त मां गर्जिया के दर्शनों के लिए पहुंचते है। उन्होंने कहा कि हमारी अब ये प्राथमिकता है कि इस मंदिर को मंदिरमाला मिशन से जल्द जोड़ेंगे, क्योकि यहां पूरे वर्ष पर्यटको के साथ ही दर्शनार्थी दर्शनों के लिए पहुंचते है। जिससे यहां पर कई कार्य भी होंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिर के टीले की सुरक्षा, सौन्दिरकरण व जीर्णोद्धार के कार्यों को सभी को हम एक मास्टरप्लान के तहत लेंगे। उन्होंने कहा कि क्योकि यह एक ऐसा धाम है जो निश्चित रूप से हम सब लोगो को ऊर्जा देता है। हम सब पर मां गर्जिया का आशीर्वाद है। जितना भी कार्य है बिना विघ्न और बाधा के सम्पन होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version