Uttarakhand

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में ली विभागीय बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Published

on

प्रदेश के कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय बैठक ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ विभाग के अन्तर्गत प्रदेश में संचालित आईटीआई में छात्र संख्या और सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की।

मंत्री ने आगामी भर्ती सत्र को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में स्थित आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर देते हुए विभागीय अधिकारियों से कहा कि आगामी भर्ती सत्र को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय ताकि छात्र विभागीय योजनाओं का लाभ उठाते हुए दक्षता हासिल कर सकें।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्थित स्कूल और कॉलेज के छात्रों के अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित कर कौशल विकास सम्बन्धी योजनाओं की जानकारी दी जाय ताकि वे अपने बच्चों को कौशल विकास सम्बन्धी प्रशिक्षण देने के लिए प्रेरित हो सकें। इसके साथ ही स्कूल व कॉलेजों के समीप विभागीय योजनाओं से संबंधित होर्डिंग भी स्थापित किये जाय ताकि छात्रों को विभागीय याजनाओं की जानकारी मिल सकें।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश के देहरादून के निरंजनपुर, श्रीनगर और अल्मोड़ा स्थित आईटीआई में टीवीएस कम्पनी के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस खोलने थे उनका उद्घाटन आगामी 16 तारीख को करने जा रहे हैं। 13 सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस जो विभाग ने टाटा टेक्नोलॉजी को दिये थे उनमें आगामी माह जुलाई से शॉर्ट टर्म कोर्सेज प्रारंभ किये जा रहे हैं। जिनसे संबंधित मशीनरी एवं प्रशिक्षक टाटा कम्पनी के माध्यम से उपलब्ध करा दिये गये हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश के जो 32 आईटीआई डीएसटी (ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग) मॉडल में चल रहे थे जहां छात्र 6 माह सम्बन्धित आईटीआई एवं 6 माह कम्पनी में प्रशिक्षण प्राप्त करेगें उन आईटीआई की संख्या बढ़ाकर 45 करने जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि प्रदेश मंे कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग नये 168 आईटीआई प्रशिक्षकों की तैनाती भी करने जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version