Uttarakhand

मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

Published

on





gyapan

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय मसूरी प्रवास के बाद षनिवार को दिल्ली लौट गए। रवाना होने से पहले उन्होंने पोलो ग्राउंड में स्थानीय प्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मसूरी के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और रक्षा मंत्री ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपा ज्ञापन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने रक्षा मंत्री से सौजन्य भेंट की और मसूरी के लिए आवश्यक विकास कार्यों का एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। कैबिनेट मंत्री गणेष जोशी और पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने रक्षा मंत्री को अवगत कराया कि लंढौर छावनी क्षेत्र में लगातार बढ़ते जाम से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सिस्टर बाजार से जबरखेत तक बाईपास मार्ग के निर्माण की मांग रखी। जिससे छावनी क्षेत्र में यातायात का दबाव कम हो सके।

रक्षा मंत्री ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

रक्षा मंत्री ने समस्या की गंभीरता को समझते हुए अपने अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए। ज्ञापन में मसूरी के सर्वे ऑफ इंडिया परिसर की खाली पड़ी भूमि पर सैनिक स्कूल स्थापित करने का भी आग्रह किया गया। मीरा सकलानी ने कहा कि सैनिक स्कूल बनने से न सिर्फ स्थानीय युवाओं को बड़ा अवसर मिलेगा बल्कि मसूरी की सैन्य एवं शैक्षणिक गरिमा भी बढ़ेगी।

रक्षा मंत्री ने प्रस्ताव की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड से उनका भावनात्मक जुड़ाव हमेशा से रहा है, और वे प्रदेश के विकास को लेकर निरंतर संवेदनशील रहते हैं। पोलो ग्राउंड में आयोजित बैठक में राजनाथ सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड उनकी कर्मभूमि जैसा है और वे यहां की जनता के विकास और सुरक्षा को लेकर हर संभव सहयोग करते रहेंगे।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version