Uttarakhand
मंगलौर में स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई अस्पतालों में नहीं मिले डॉक्टर
हरिद्वार : रुड़की के मंगलौर में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों की व्यवस्थाओं और डॉक्टरों की तैनाती को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। एसीएमओ डॉ. रमेश कुँवर ने कई निजी अस्पतालों में अचानक छापेमारी की। इस दौरान अधिकांश अस्पतालों में निरीक्षण के समय वे डॉक्टर मौके पर नहीं मिले, जिनके नाम अस्पतालों में दर्ज और प्रदर्शित किए गए थे।
मंगलौर में स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी
कार्रवाई के दौरान अनियमितताएं मिलने पर कई अस्पतालों के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) भी सील कर दिए गए। वहीं, अस्पताल संचालकों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। एसीएमओ डॉ. रमेश कुँवर ने बताया कि कई अस्पतालों में ऐसे डॉक्टरों के नाम प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जो संबंधित अस्पताल से काफी दूरी पर रहते हैं।
कई अस्पतालों में नहीं मिले डॉक्टर
इस तरह डॉक्टरों के नाम का इस्तेमाल कर अस्पताल संचालित करने के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।