Uttarakhand

भाजपा जिला अध्यक्षों के साथ सीएम ने की बैठक, सभी से की जनता से संवाद बनाए रखने का आग्रह

Published

on





मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और जनता तक राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुँचाने का आग्रह किया।

भाजपा जिला अध्यक्षों के साथ सीएम ने की बैठक

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, और इन प्रयासों की जानकारी घर-घर तक पहुँचाना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी लोग वोकल फॉर लोकल अभियान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएं तथा स्थानीय उत्पादों के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित करें।

सभी पदाधिकारियों से जनता से संवाद बनाए रखने का आग्रह

मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों से जनता से संवाद बनाए रखने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के साथ सीधा संवाद ही जनसेवा का सबसे मजबूत माध्यम है, और यही लोकतंत्र की असली शक्ति भी है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट और अन्य लोग मौजूद रहे।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version