Uttarakhand

भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड हाकम सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, पिछले एक साल से जेल में था बंद।

Published

on

देहरादून: प्रदेश में हुए भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड हाकम सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। इसके साथ ही दो और लोगों को भी सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है।

भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड हाकम सिंह को मिली जमानत

उत्तराखण्ड के पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड हाकम सिंह को जमानत मिल गई है। इसके साथ ही दो और आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। बता दें कि हाकम सिंह पेपर लीक मामले में पिछले एक साल से जेल में बंद है।

विपिन बिहारी और शशिकांत भी होंगे रिहा।

पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड हाकम सिंह के साथ ही उसके साथी विपिन बिहारी और शशिकांत को भी जमानत मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक जज ए एस बोपन्ना और प्रशान्त कुमार मिश्रा ने बहस सुनने के बाद तीनों की जमानत मंजूर की है।

एक साल से जेल में थे बंद

बता दें कि हाकम सिंह, विपिन बिहारी और शशिकांत तीनों एक साल बाद जेल से बाहर आएंगे। कोर्ट में बहस सुनने के बाद तीनों को जमानत मिली है। हाकम सिंह के कई बड़े नेताओं और अधिकारियों से रिश्ते होने की बात सामने आई थी।

बता दें कि पिछले साल हाकम सिंह को थाईलैंड से लौटने के बाद उत्तरकाशी जिले से गिरफ्तार किया था। अब तक पेपर लीक मामले में 80 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version