Uttarakhand
ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात कर भारी वर्षा के कारण हुई क्षति की स्थिति की ली जानकारी।
देहरादून – हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा के कारण हुई क्षति के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें उत्तराखण्ड सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया।