Uttarakhand

ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की कई अहम घोषणाएं।

Published

on

देहरादून – स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित परेड ग्राउंड के मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की आवाम को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां बताई। सीएम ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री पलायन योजना की शुरुआत की गई है। इस मौके पर सीएम ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर खेल और खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन योजना समेत तमाम योजनाओं की शुरुआत की गई है साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ओपन जिम खोलने और भर्तियों में घोटाला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व अतिक्रमण अभियान के तहत कई हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की अहम घोषणाएं

  • उत्तराखंड में भवन सामग्री ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए एक नया पोर्टल बनाया जाएगा।
  • दुर्गम क्षेत्रों में मुख्यमंत्री जच्चा बच्चा योजना शुरू की जाएगी।
  • एयरलिफ्ट के लिए तंत्र को विकसित किया जाएगा।
  • 108 सेवा से जुड़ने का प्लान तैयार किया जा रहा है।
  • कक्षा 1 से लेकर 12 तक बच्चों के लिए निशुल्क पुस्तक उपलब्ध कराई जाएगी।
  • अग्निवीर योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पर दर्ज हुए मुकदमे वापस होंगे।
  • राज्य के सड़कों और चौराहों का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों राज्य आंदोलनकारी के नाम किया जाएगा।
  • एकल महिला के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के लिए  मुख्यमंत्री एकल स्वरोजगार योजना शुरू की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री  मॉडल सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा।
  • कुमाऊं और गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में दो नगर को विकसित किया जाए।
  • मोबाइल स्कूल और मोबाइल आंगनबाड़ी केंद्र बढ़ेंगे।
  • हरिपुर को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए एक नया प्लान तैयार किया जाएगा।
  •  जनजाति प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
  • एकलव्य स्कूलों को बढ़ाने का भी सरकार फैसला किया है।
  • प्रतीक्षा सूची 1 साल तक के लिए प्रभावी और मान्य होगी।
  • यूनिटी माल की स्थापना की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version