Uttarakhand

बेरीनाग में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद, स्थानीय दुकान पर खाई जलेबी….

Published

on



पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बेरीनाग बाजार में स्थानीय लोगों के बीच पहुंचकर आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाजार से गुजरते हुए स्थानीय व्यापारी दान सिंह मेहरा की दुकान पर रुककर जलेबी का स्वाद लिया तथा वहां उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री के अचानक स्थानीय बाजार में पहुंचने से आमजन एवं व्यापारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता के हितों एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा जनता से सीधा संवाद सरकार की प्राथमिकता है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय उत्पादों एवं पारंपरिक खानपान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, स्थानीय व्यंजन एवं पारंपरिक बाजार हमारी पहचान हैं और इन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री के इस सहज एवं आत्मीय व्यवहार की स्थानीय लोगों ने सराहना की। बाजार में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं तथा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version