Uttarakhand

बिना वीजा रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

Published

on

रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में हिरासत में लिया है। महिला की पहचान रजिया बेगम, निवासी ग्राम पन्जोरा, थाना कालीगंज, जिला गाजीपुर (बांग्लादेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ आवश्यक दस्तावेजों की जांच और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसके डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फेसबुक से शुरू हुई प्रेम कहानी

साल 2019 में रजिया बेगम की पहचान फेसबुक के माध्यम से गदरपुर निवासी नाजिम कुरेशी से हुई। धीरे-धीरे दोनों में नज़दीकियां बढ़ीं और उसी वर्ष, रजिया ने वैध पासपोर्ट और वीजा के जरिए भारत आकर 31 मई 2019 को नाजिम से विवाह किया। वीजा समाप्त होने के बाद वह बांग्लादेश लौटी और फिर से नया वीजा लेकर भारत वापस आई।

वीजा और पासपोर्ट की वैधता खत्म, फिर भी भारत में रह रही थी

30 दिसंबर 2020 को रजिया का वीजा समाप्त हो गया, और मई 2024 में उसके पासपोर्ट की वैधता भी खत्म हो गई। इसके बावजूद वह अवैध रूप से भारत में रह रही थी। वर्ष 2022 से अगस्त 2025 तक वह हरियाणा में पति के साथ रही, और फिर गदरपुर लौट आई।

खुफिया एजेंसियों की नजर में आई महिला

स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियों को महिला की गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रजिया को डिटेन कर लिया। अब महिला के दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है और भारत में अवैध रूप से रहने के चलते उसे देश से बाहर निकाले जाने की प्रक्रिया चल रही है।

18 अक्टूबर को बांग्लादेश बॉर्डर पर किया जाएगा डिपोर्ट

सूत्रों के मुताबिक, रजिया बेगम को 18 अक्टूबर 2025 को बांग्लादेश सीमा पर ले जाकर वहां की संबंधित एजेंसियों को सौंपा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version