Uttarakhand
बिग ब्रेकिंग: चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत।
देहरादून – चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतर गया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की।
वही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी वैज्ञानिकों की इस बड़ी सफलता पर उन्हें बधाई दी है। सीएम ने कहा कि देश के वैज्ञानिको ने हमारा सपना पूरा कर दिया है।