Uttarakhand

बारिश ने खोली सिस्टम की पोल, रुड़की में सड़क से घर तक पानी ही पानी

Published

on

रुड़की : रुड़की में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। बारिश ने नगर निगम के जल निकासी के दावों की भी पोल खोलकर रख दी है। शहर की मुख्य सड़कें, बाजार और कई कॉलोनियां पानी में डूब गई हैं। हालात इतने खराब हैं कि कई इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिससे घरेलू सामान भी खराब हो गया।

 रुड़की में सड़क से घर तक पानी ही पानी

जलभराव के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है, जबकि कई वाहन बीच सड़क पर पानी में फंसते नजर आए। मौसम विभाग की भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन हरिद्वार जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बरसात से पहले नालों की सफाई और बेहतर जल निकासी के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही तेज बारिश में पूरे सिस्टम की हकीकत सामने आ जाती है।

बारिश ने खोली सिस्टम की पोल

लोगों ने जनप्रतिनिधियों और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के समय किए गए वादे अब केवल कागजों तक सीमित दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है, जबकि लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में जलभराव की समस्या लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version