Uttarakhand
बाबा ‘केदार’ के दर्शन की बिल्कुल भी नहीं ले टेंशन, सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच वैकल्पिक पैदल मार्ग का प्लान

बाबा ‘केदार’ के दर्शन को अब श्रद्धालुओं को टेशन बिल्कुल भी नहीं लेने की जरूरत है। तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से एक धासूं प्लान बनाया गया है। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सोनप्रयाग-गौरीकुंड 1.5 किमी भूस्खलन जोन पर वैकल्पिक मार्ग पैदल मार्ग बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
इससे हाईवे बंद होने की स्थिति में इस स्थान से पार करने में पैदल मार्ग मददगार साबित होगा। जिससे केदारनाथ यात्रा संचालन में दिक्कतें पेश नहीं होंगी। उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को क्षेत्र के कारोबारियों ने हाईवे की हालत को देखते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
बीती 31 जुलाई को हुई भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा पड़ाव सोनप्रयाग से एक किमी दूर केदारनाथ हाईवे का 150 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। तब से यहां लगातार भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन के चलते यहां यात्रा और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति लंबे समय तक प्रभावित रही।
हालांकि अब आवाजाही तो की जा रही है किंतु इस स्थान पर दुर्घटना का भय लगातार बना है। मुख्यमंत्री और गढ़वाल कमिश्नर सहित आपदा सचिव इस क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं।जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रयासों से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई।
केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में वैकल्पिक पैदल मार्ग तैयार किया जा रहा है। हालांकि वॉश आउट एरिया में भूस्खलन को ध्यान में रखते हुए और यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए विकल्प के तौर पर मंदकिनी नदी की बाई तरफ से पैदल बाईपास तैयार किया जा रहा है।
डीडीएमए लोनिवि के एई राजविंद बघेल ने बताया कि करीब डेढ़ किमी लंबाई एवं एक मीटर चौड़ाई वाला पैदल मार्ग का काम शुरू कर दिया गया है। मंदाकिनी नदी से बांई तरफ से मार्ग तैयार किया जा रहा है। नदी पार करने एवं वापस आने के लिए दो अस्थाई पुल भी तैयार किए जाएंगे। इस कार्य पर करीब 70 मजदूर लगाए गए हैं। जल्द ही मार्ग तैयार हो जाएगा।
केदारनाथ में दिलाई यात्रियों को स्वच्छता की शपथ
रुद्रप्रयाग नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर रविवार को केदारनाथ धाम में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर केदारपुरी में सफाई के साथ ही तीर्थयात्रियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। मौके पर नगर पंचायत केदारनाथ के अधिशासी अधिकारी चन्द्रशेखर चौधरी, पर्यावरण पर्यवेक्षक हिमांशु नेगी, सफाई नायक मुकेश कुमार सहित पर्यावरण मित्र मौजूद थे।