Uttarakhand

प्रेमी संग मर्डर करने वाली इनामी महिला गिरफ्तार

Published

on

देहरादून : देहरादून के राजपुर इलाके में एक साल पहले हुई चर्चित हत्या का दून पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने 25 हजार की इनामी महिला आरोपी हुमेरा उर्फ जोया को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते मृतक के सौतेले भाई ने ही शार्प शूटर को सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला अपने प्रेमी राजन उर्फ जैकी के साथ मिलकर वारदात में शामिल थी और हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटकाने की भी कोशिश की गई थी। मामले में मुख्य साजिशकर्ता अमित भटेजा अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि वह राजन उर्फ जैकी की प्रेमिका है, तथा राजन को अमित भटेजा द्वारा अपने भाई अजय के साथ चल रहे प्रॉपर्टी के विवाद के चलते उसकी हत्या करने की सुपारी दी थी तथा उसके एवज में उसे अपने भाई की जाखन स्थित प्रॉपर्टी में आधा हिस्सा देने की बात कही थी, जिसकी जानकारी राजन द्वारा अभियुक्ता को दी गई थी तथा घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथ देहरादून चलने को कहा गया था योजना के मुताबिक वे सभी दिनांक 25/05/25 को अभियुक्त राजन उर्फ जैकी के एक दोस्त अक्षय, जिसको सहारनपुर मे गोली लगी थी तथा उसका इलाज मैक्स अस्पताल में चल रहा था, को देखने के बहाने देहरादून आये तथा रात्रि में चारों अजय बटेजा के जाखन स्थित घर में रूके, योजना के मुताबिक हुमेरा उर्फ जोया, अजय बटेजा के पास उसके घर पर रुकी और राजन तथा अमित उनके साथ आये राजन के एक अन्य साथी के साथ मसूरी रोड स्थित शराब के ठेके में शराब लेने चले गए, जहां अभियुक्त अमित द्वारा मृतक अमित भटेजा को पिलाने के लिए राजन को चार शराब की बोतले खरीद कर दी।

अभियुक्तो की योजना थी कि पहले अजय भटेजा को शराब पिलाकर उससे जाखन तथा मसूरी स्थित प्रॉपर्टी के कागजात प्राप्त कर ले तथा उसके बाद उसकी हत्या कर दे। पर राजन द्वारा मृतक अजय भटेजा को शराब पिलाने के बाद बार बार उससे प्रॉपर्टी के कागजात मांगने पर भी जब अजय द्वारा प्रॉपर्टी के कागजात देने में आनाकानी की गई तो अभियुक्त राजन द्वारा उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी छाती पर चढ़कर तकिए से उसका मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद अभियुक्ता द्वारा राजन के साथ मिलकर मृतक अजय के शव को पंखे पर टांगने का प्रयास किया गया पर वह उसमें सफल नहीं हो पाए। जिसके बाद अभियुक्ता द्वारा राजन के साथ मिलकर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से पूरे कमरे की सफाई की तथा मृतक अजय के शव को बिस्तर पर लेटाकर उसे चादर से ढक दिया। इस दौरान अभियुक्त राजन कमरे में रखे कुछ कागजात व कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने साथ ले गया, जो उसके द्वारा अमित को दिए गए। घटना के बाद अभियुक्ता हुमेरा, राजन के साथ बस के माध्यम से सहारनपुर चली गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version