Uttarakhand

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वाधिक कार्यकाल पूरा, गंगोत्री धाम में विधायक सुरेश सिंह चौहान ने की विशेष पूजा

Published

on

 उत्तरकाशी : गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र विधायक सुरेश सिंह चौहान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने के ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में विशेष पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के संकल्प की सफलता हेतु माँ गंगा से प्रार्थना की।

इस अवसर पर विधायक सुरेश सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं राष्ट्र प्रथम की भावना ने भारत को विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम प्रदान किए हैं। उनके नेतृत्व में देश ने जनकल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण तथा युवाओं के सशक्त भविष्य की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

गंगोत्री धाम में आयोजित इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के दौरान विधायक सुरेश सिंह चौहान ने माँ गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के पश्चात भव्य गंगा आरती कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी, स्वस्थ और दीर्घ जीवन के साथ-साथ राष्ट्र की निरंतर उन्नति, समृद्धि एवं विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए मंगलकामना की।

पूजा-अर्चना एवं गंगा आरती के उपरांत विधायक सुरेश सिंह चौहान ने गंगोत्री धाम में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित कर सभी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ये अवसर केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक परंपरा, जनविश्वास और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित नेतृत्व का प्रतीक है
बाईट सुरेश चोहान विधायक गंगोत्री



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version