Uttarakhand

पौड़ी में नहीं थम रहा गुलदार का कहर, बढ़ासी गांव में बुजुर्ग महिला की जान गई

Published

on

पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी जिले के लैसडाउन विधानसभा के नैनीडांडा ब्लॉक के बढ़ासी गांव में गुलदार ने एक महिला को शिकार बना लिया। बता दें कि महिला घास लेने के लिए जंगल गई थी। मृतका की पहचान 66 साल की सुशीला देवी पत्नी स्व.अनूप बिष्ट के रूप में हुई है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। गुलदार के हमले से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

UKD नेता बोले कुंभकरण की नींद सो रहा प्रशासन  

यूकेडी नेता कुलदीप रावत ने बताया कि लगातार क्षेत्र में गुलदार के हमलों में ग्रामीण अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा की विभाग और प्रशासन गुलदार के लगातार बढ़ते हमलों के बाद भी कुंभकरण की नींद सो रहा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने शासन व प्रशासन को लेकर आक्रोश जताते हुए जल्द गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

इलाके में तैनात वन विभाग की टीम

सीडीओ पौड़ी अशोक जोशी ने बताया कि मौके पर मृतक का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की कई टीम गुलदार को पकड़ने के लिए तैनात की गई हैं। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि कोई भी ग्रामीण अकेला ना घूमे और सभी ग्रामीण सतर्क रहें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version