Uttarakhand
पीएम मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ, जानें इसकी विशेताएं…
देहरादून : पीएम मोदी आज एक दिवसीय उत्तराखड दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने राजधानी देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया और देहरादून में विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान पीएम को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे।
पीएम मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ
पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का रिमोट का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहे। इसके साथ ही मंच पर प्रदेश सरकार के सभी मंत्री और सभी सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भी मंच पर मौजूद रहे। बता दें कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे देश के तीन राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता है। जिसकी कुल लंबाई 213 किलोमीटर है। जो कि 11,963 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है।
पीएम को रोड शो में दिखी भारी भीड़
पीएम मोदी सुबह 10.30 पर देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के गणेशपुर पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी प्रसिद्ध डाट काली मंदिर भी पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर मां काली का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पीएम ने 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस दौरान उनका स्वागत लोगों ने 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर किया। इस दौरान पीएम मोदी की एक झलक देखने के लिए भी लोग बेहद उत्साहित नजर आए। इसके बाद पीएम जनसभा स्थ पहुंचे जहां उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ किया और जनसभा को संबोधित किया।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे इसलिए है खास
12 किलोमीटर लंबा एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाफ कॉरिडोर
200 मीटर लंबे 2 एलिफिटेंट अंडरपास, 6 एनिमल पास
370 मीटर लंबी सुरंग डाटकाली के पास
6 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर
2 आरओबी, 10 पुल, 7 इंटरचार्ज
2.5 घंटे में होगा दिल्ली का सफर
20 किलोमीटर वन क्षेत्र शामिल है एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट में
19 प्रतिशत ईंधन की बचत होने का अनुमान
1.95 लाख पेड़ लगाए गए हैं प्रतिपूरक वृक्षारोपण कार्य के लिए
33,840 पेड़ों का कटान बचा आधुनिक तकनीकी के प्रयोग से