Uttarakhand

पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव और DGP ने कार्यक्रम स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण

Published

on

देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आज मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव और डीजीपी ने डाट काली मंदिर से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट तक तैयारियों को परखा। मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को पीएम दौरे के दौरान सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार किए जाने की बात कही।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा

मीडिया से अनौपचारिक वार्ता के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के बनने से एक ओर दिल्ली – एनसीआर से देहरादून पहुंचने का समय कम होगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, चारधाम यात्रा के लिए कनेक्टिविटी में सुधार होगा, वहीं दूसरी ओर इससे आर्थिक गतिविधियों को भी बूस्ट मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version