Connect with us

Uttarakhand

पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरा एक युवक, हादसे में गंवाई जान

Published

on

पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरा एक युवक, हादसे में गंवाई जान


पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. जहाँ पर एक युवक की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है. घटना जिले के चेसर नमक स्थान की है.

पिथौरागढ़ में खाई में गिरने से युवक की मृत्यु

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार 5 फरवरी 2026 को डी0सी0आर0 पिथौरागढ़ से SDRF को सूचना मिली कि पिथौरागढ़ के चेसर नामक स्थान पर एक युवक खाई में गिर गया है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी सुनील चंद के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. घटनास्थल पर पहुँचने पर पता चला कि युवक लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया था, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी.

SDRF टीम ने किया शव बरामद

SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को खाई से बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द किया. मामले में आगे की कार्रवाई जिला पुलिस के हवाले से की जाएगी. मृतक की पहचान, दिग्विजय चंद (32 वर्ष), पुत्र अशोक चंद, निवासी – ग्राम खड़कोट, पिथौरागढ़ के रूप में हुई.



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement