Uttarakhand

पिथौरागढ़ में आंदोलन की चेतावनी मिलते ही खुली पालिका की नींद, गड्ढे भरने का काम शुरू

Published

on

पिथौरागढ़ :    पिथौरागढ़ जिले के नगर पालिका परिषद बेरीनाग कार्यालय को जाने वाली मुख्य सड़क एवं दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों से लोगों को हो रही परेशानी के खिलाफ भाजपा नेता दीपक धानिक ने मोर्चा खोल दिया है।

आंदोलन की चेतावनी मिलते ही खुली पालिका की नींद

पूर्व में उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सड़क को गड्ढामुक्त कराने की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी। आंदोलन की चेतावनी के बाद नगर पालिका हरकत में आई और आंदोलन शुरू होने से पहले ही सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया।

एक सप्ताह के भीतर सड़क को किया जाएगा गड्ढामुक्त

भाजपा नेता दीपक धानिक ने बताया कि एसडीएम से फोन पर हुई वार्ता में उन्हें आश्वासन दिया गया है कि एक सप्ताह के भीतर सड़क को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार तक पहुंचने वाली सड़क की ही स्थिति इतनी खराब है तो नगर क्षेत्र के अन्य वार्डों की सड़कों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर नगर पालिका के कार्यों और व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने सड़क सुधारीकरण का कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version