Uttarakhand

पिथौरागढ़ को मिला उच्चीकृत क्रिकेट मैदान, मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों संग खेलकर बढ़ाया उत्साह

Published

on

पिथौरागढ़ – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पिथौरागढ़ दौरे के दौरान सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण कर इसे जनपदवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने रिबन काटकर मैदान का उद्घाटन किया और स्वयं क्रिकेट पिच पर बल्लेबाजी करते हुए औपचारिक शुरुआत की।

पिथौरागढ़ को मिला उच्चीकृत क्रिकेट मैदान

मुख्यमंत्री का खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरकर क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य खेल गतिविधियों में भाग लेना युवाओं के लिए खास आकर्षण रहा। उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों संग खेलकर बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति के तहत उदीयमान खिलाड़ियों को हर संभव सहायता दी जा रही है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

उन्होंने घोषणा की कि इस क्रिकेट मैदान में जल्द ही फ्लड लाइट की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही राज्य में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने और दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version