Uttarakhand

पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर हुई बैठक, सर्वेक्षण और डिजिटाइजेशन के दिए निर्देश

Published

on

हरिद्वार : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों के सर्वेक्षण, पंजीकरण, संरक्षण और डिजिटाइजेशन को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर हुई बैठक

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ज्ञान भारत मिशन का उद्देश्य देश की प्राचीन एवं आधुनिक ज्ञान परंपरा का संरक्षण, दस्तावेजीकरण और डिजिटाइजेशन कर इसे जनसुलभ बनाना है। उन्होंने सार्वजनिक एवं निजी पुस्तकालयों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों, आश्रमों, मठों और अन्य संस्थाओं में उपलब्ध दुर्लभ ज्ञान सामग्री का समयबद्ध सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए।

सर्वेक्षण और डिजिटाइजेशन के दिए निर्देश

उन्होंने आमजन, धार्मिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और शिक्षण संस्थानों से अपील की कि उनके पास उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों की जानकारी संबंधित कार्यालयों को उपलब्ध कराएं। पंजीकृत पांडुलिपियों को ज्ञान भारतम ऐप और पोर्टल के माध्यम से डिजिटाइज कर संरक्षित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version