Connect with us

Uttarakhand

पहाड़ों में हो रही बारिश के बाद गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान के करीब, अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन।

Published

on

हरिद्वार – पहाड़ों में लगातार बारिश के बाद हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान के करीब पहुंच गया है। गंगा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर चल रहा है। सुबह गंगा का जल स्तर 292 मीटर पर जा पहुंचा जो कि चेतावनी निशान से एक मीटर कम है। गंगा नदी के किनारों के आस-पास बार-बार चेतावनी भी जारी की जा रही है।

पहाड़ से मैदान तक लगातार बारिश से लोग बेहाल हैं। गंगा का जल स्तर भी बढ़ने लगा है। गंगा का जलस्तर सुबह छह बजे तक 291.75 मीटर था जोकि चेतावनी लाइन से 1.25 मीटर दूर था। दो घंटे बाद गंगा का जल स्तर 292 मीटर जा पहुंचा। इसके बाद जिला प्रशासन ने गंगा के तटीय इलाकों के निकट बसी आबादी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

हालांकि बाद में जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर एक बजे गंगा का जलस्तर 291.70 मीटर था। वहीं तीन बजे 291.65 मीटर गंगा का जलस्तर दर्ज किया गया। जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने संबंधित विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement