Uttarakhand

पहाड़ी दरकने से यातायात पूरी तरह ठप, NHAI राहत कार्य में जुटी…

Published

on

नैनीताल : नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार सुबह दो गांव के समीप अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। अचानक मार्ग बंद होने से कई लोग सड़क पर फंस गए। सूचना मिलने के बाद एनएचएआई (NHAI) की टीम मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया।

सुबह अचानक चटकी पहाड़ी, सड़क पर गिरे भारी बोल्डर

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दो गांव के समीप पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक चटक गया। देखते ही देखते बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे सड़क पूरी तरह मलबे और पत्थरों से पट गई और यातायात बाधित हो गया। गनीमत रही कि भूस्खलन के दौरान सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

भूजियाघाट के पास मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात

सरोवर नगरी नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर भूजियाघाट के समीप देर रात मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ों से भयंकर पत्थरों के लुढ़कने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। निरंतर बारिश के चलते आज सुबह अचानक पहाड़ी दरकने से सड़क पर मलबे का ढेर लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

NHAI की टीम मौके पर तैनात, मार्ग खोलने की कोशिश जारी

सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम जेसीबी (JCB) और अन्य भारी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। सड़क से मलबा और बोल्डर हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द से जल्द मार्ग को साफ कर यातायात पुनः सुचारू कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version