Uttarakhand

पति ने मामूली बहस के बाद की शर्मनाक दरिंदगी, सुपरवाइजर पत्नी का दबा दिया गला

Published

on

पत्नी के साथ मामूल बहस के बाद पति ने शर्मनाक दरिंदगी की है। सुपरवाइजर पत्नी का गला दबाकर उसका मर्डर करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम विकास अधिकारी है।

पत्नी बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। महिला का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, विनोद गिरी गोस्वामी निवासी ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) है।

उनकी पत्नी प्रभा साकेत कॉलोनी अजबपुर में रहती है। दोनों आपसी कलह के चलते काफी समय से अलग-अलग रह रहे हैं। प्रभा के भाई राजेंद्र नाथ ने आरोप लगाया कि शनिवार को बहनोई विनोद गिरी रुद्रपुर से दून आया और उनकी बहन के कमरे में पहुंचा।

वहां गला दबाकर प्रभा की हत्या की कोशिश की। इस दौरान प्रभा का सात वर्षीय बेटा जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिसपर पड़ोसी वहां पहुंचे। पड़ोसियों को देख आरोपी विनोद गिरी प्रभा को मरा समझकर मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रभा को दून अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार चल रहा है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी विनोद गिरी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। रविवार को आरोपी पत्नी के आवास के पास खड़ी अपनी कार लेने पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version