Uttarakhand

पंतनगर में विश्वविद्यालय परिसर में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गार्ड गिरफ्तार

Published

on

रुद्रपुर: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के पंतनगर से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. जहाँ पर एक 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला है. आरोपी गार्ड घटना के बाद से ही फरार था जिसे बाद में पुलिस ने रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया है. मामले में POCSO एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

रुद्रपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला

उधम सिंह नगर के पंतनगर में एक विश्वविद्यालय परिसर में 12 साल की नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामले सामने आने से सनसनी फ़ैल गई है. नाबालिग ने गार्ड पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद से ही परिजनों में आक्रोश है. पुलिस ने मामले में pocso एक्ट समेत गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीडिता का मेडिकल परिक्षण कर उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया है.

पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी 

नाबालिग के मुताबिक, आरोपी उसे बहला-फुसलाकर एक बंद कमरे में ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया. इस बीच जब आसपास के लोगों को कुछ संदिग्ध लगा तो उन्होंने तुरंत विश्वविद्यालय के सुरक्षा विभाग को सूचना दी. इसके बाद सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और बिना देर किए पुलिस को जानकारी दी गई. बाद में बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो चुका था.

पंतनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि

पंतनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि परिजनों की शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी. इसके परिणामस्वरूप आरोपी को उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला है. साथ ही पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान भी दर्ज करा दिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें और पीड़िता की पहचान से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा न करें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version