Uttarakhand
नैनीताल के ज्योलीकोट में पटाखों से भरा ट्रक में लगी आग, मौके पर मचा हड़कंप
नैनीताल : नैनीताल के ज्योलीकोट एन.एच.में दीपावली के सामान से भरे ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
नैनीताल के ज्योलीकोट में पटाखों से भरा ट्रक में लगी आग
दिल्ली से नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग(एन.एच.)109 में आज तड़के सवेर पहाड़ों को सामान ले जाते एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक में दीपावली के लिए पेंट, खाद्य सामग्री, इलेट्रॉनिक उपकरण आदि जा रहा था। अचानक अज्ञात कारणों से ट्रक में रखे सामान में आग लग गई। पटाखों की तरह तेज ध्वनि सुनकर सड़क पर मौजूद लोगों ने पहले इसे पटाखे समझा और दोनों तरफ का ट्रैफिक दूर दूर रुक गया।
मौके पर मचा हड़कंप
दमकल विभाग और ज्योलीकोट पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन तब तक स्थानीय लोगो ने चालक को निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों ने बताया कि सामान के जलने में पटाखों सा अहसान हो रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक हल्द्वानी से अल्मोड़ा के द्वाराहाट की तरफ जा रहा था। ट्रक में खाद्य सामग्री के साथ पेंट, वाशिंग मशीन आदि लदा था। ट्रक को चालक दीप सिंह बिष्ट चला रहे थे।
द्वाराहाट को जा रहा था ट्रक
आग बुझाने में दमकल, पुलिस और स्थानीय लोगों की भूमिका रहा। अधिकारी जयप्रकाश आर्य ने बताया की हल्द्वानी राष्ट्रीय मार्ग के नैना गांव ज्योलीकोट के पास रासन और पटाखों से भरा ट्रक में अचानक लगी आग की सुचना डी सी आर के द्वारा प्राप्त हुई मौके में पहुंचे फायर विग्रेट और पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से भारी मकसद के बाद ट्रक में लगी को काबू पाया गया। बताया जा रहा कि ये ट्रक द्वाराहाट को जा रहा था।
