Uttarakhand

नारायणबगड़ के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में एक की मौत, तीन घायल

Published

on

चमोली जिले के नारायणबगड़ में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

नारायणबगड़ के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त

चमोली जिले के नारायणबगड़ स्थित मींग गदेरा के पास सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक गड़कोट मोटर मार्ग पर एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। वाहन दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हैं।

हादसे में एक की मौत, तीन घायल 

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके परर पहुंच गई है। इसके साथ ही हादसे की खबर पर राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में चालक की मौत हो गई है। जबकि वाहन में सवार तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version