Uttarakhand

नाबालिग लड़की के साथ सौतेले पिता की हैवानियत, महीनों तक रेप करने के बाद हुआ फरार; गिरफ्तार

Published

on

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ उसके सौतेले पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पीड़िता का आरोप है कि उसके सौतेले पिता ने उसके साथ रेप किया है।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर इस मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग लड़की ने महाराष्ट्र जाकर देहरादून में रहने वाले अपने सौतेले पिता पर रेप करने का आरोप लगाया है।

घटना तीन साल पहले की है। महाराष्ट्र के पुणे में जीरो एफआईआर होने के बाद इसे अब डालनवाला में दर्ज किया गया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे के थाना पार्वती में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

घटनास्थल डालनवाला क्षेत्र बताया गया था। जीरो एफआईआर के आधार पर डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शिकायत के अनुसार वर्ष 2018 से 2021 तक पीड़िता अपनी मां के साथ सौतेले पिता के घर रहती थी।

इस दौरान उसने कई बार पीड़िता से दुष्कर्म किया। इस साल जब पीड़िता पुणे गई तो उसने यह बात मां को बताई। पीड़िता की एनजीओ के माध्यम से काउंसलिंग कराई गई गई। इसके बाद महिला दरोगा ने जांच की तो घटनास्थल आरोपी का घर ही होना पाया गया।

पीड़िता और उसकी मां के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक की जांच में घटनास्थल घर के अलावा कहीं और नहीं है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version