Uttarakhand

नाबालिग लड़की के गर्भवती होने से सनसनी, हिन्दूवादी संगठनों ने कोतवाली का किया घेराव

Published

on


NAINITALनैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली से एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद भवाली में हिंदू वादी संगठनों में आक्रोश नजर आ रहा है. जिसे लेकर आज सुबह विभिन्न हिंदू वादी संगठनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया.

नैनीताल में नाबालिग के गर्भवती होने से हड़कंप 

मिली जानकारी के मुताबिक, नैनीताल जिले के भावली से एक गंभीर मामला समाने आया है. जहाँ पर एक नाबालिग लड़की में असमान्य परिवर्तन देखेने के बाद उसके परिजनों को संदेह हुआ. जिसके बाद दादी के कहने पर उसकी माँ ने नाबालिग का अस्पताल में टेस्ट कराया, जिसमें पता चला कि लड़की 6 महीने की गर्भवती है. इसके बाद परिजनों में सनसनी मच गई.

आरोपी के दूसरे समुदाय के होने से मामला तनावपूर्ण 

परिजनों ने जब लड़की से पूछताछ की तो पता चला कि यौन सम्बन्ध बनाने वाला आरोपी दूसरे सामुदाय का है. जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है. स्थानीय लोग इस लव जिहाद से जोड़ रहे हैं.

हिन्दू संगठनों ने फांसी की सजा की उठाई मांग 

आरोपी साहिल निवासी टमट्यूडा भवाली में टैक्सी का काम करता है, उसके पिता दर्जी का काम करते हैं. नाबालिग के परिजनों ने बुधवार चार फरवरी की शाम कोतवाली में मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी. जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया. इधर बृहस्पतिवार को हिंदू वादी और अन्य संगठनों ने कोतवाली में पहुंचकर फांसी की सजा देने की मांग उठाई.

एसपी जगदीश चंद्रा ने कहा कि-

परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के साथ ही पीड़िता का मेडिकल परिक्षण कराया जा रहा है. उन्होंने क्षेत्र वासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version