Connect with us

Uttarakhand

नगर निगम ने हटाए कांग्रेस के राजभवन घेराव के पोस्टर, कांग्रेसियों ने बताया निंदनीय

Published

on

नगर निगम ने हटाए कांग्रेस के राजभवन घेराव के पोस्टर, कांग्रेसियों ने बताया निंदनीय



देहरादून में आज कांग्रेस राजभवन का घेराव करने जा रही है। प्रदेश में लगातार पटरी से उतरती कानून व्यवस्था के को लेकर कांग्रेस का आज हल्ला बोल है। जिसके लिए देहरादून में कांग्रेस द्वारा पोस्टर लगाए गए थे लेकिन नगर निगम ने इन पोस्टरों को हटा दिया। जिसके बाद कांग्रेस में नाराजगी देखने को मिल रही है।

नगर निगम ने हटाए कांग्रेस के राजभवन घेराव के पोस्टर

प्रदेश में बीते दिनों एक के बाद एक सामने आई हत्या और गोलीकांड की घटनाओं के बाद कांग्रेस एक्टिव मोड में नजर आ रही है। कांग्रेस लगातार कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरती हुई नजर आ रही है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस राजभवन के घेराव का ऐलान किया था। इसके लिए रविवार को राजधानी देहरादून में पोस्टर लगाए गए थे। जिन्हें सोमवार सुबह नगर निगम ने हटा दिया। इसे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने निंदनीय बताया है।

सरकार जो जनता के साथ दुर्व्यवहार कर रही है वो है निंदनीय 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह  का कहना है कि आज देहरादून में कांग्रेस पार्टी और आमजन द्वारा प्रदेश की जनविरोधी सरकार के खिलाफ राजभवन घेराव किया जा रहा है। राज्यपाल आवास कूच को सफल बनाने के लिये कांग्रेस के साथियों द्वारा अस्थायी राजधानी देहरादून में प्रचार प्रसार सामग्री लगाई गई थी।

जिसे आज सुबह सरकार के दबाब में नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा हटाया जा रहा है जिसकी हम सख्त निंदा व भर्त्सना करते हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा सरकार जो जनता के साथ दुर्व्यवहार कर रही है वो निंदनीय है।





Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement