Uttarakhand

धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, 5 प्रस्तावों को मिली मंत्रिमंडल से मंजूरी

Published

on





Dhami cabinet decisionsधामी कैबिनेट: मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में 5 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. उत्तराखंड सचिवालय में शाम 5 बजे से मंत्रीमंडल की बैठक शुरू हुई थी.

धामी कैबिनेट के फैसले 

उत्तराखंड सचिवालय में आज शुक्रवार शाम 5 बजे से कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हुई. इस बैठक में 5 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लग चुकी है. जिसमें उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक, 2026 भी शामिल है.

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय

  1. उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग (संशोधन) विधेयक, 2026

    • राज्य में मुस्लिम, जैन, ईसाई, बौद्ध, पारसी और सिख समुदायों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा को बढ़ावा।

    • आयोग को पूर्णकालिक कार्यकाल और विस्तृत कार्यक्षेत्र देने का निर्णय।

    • अल्पसंख्यक समुदाय की मांगों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित।

  2. उत्तराखण्ड (पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण) अधिनियम, 1993 (संशोधन) विधेयक, 2026

    • राज्य सेवा में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को आरक्षण का लाभ देने के लिए 22 मई 2020 के शासनादेश के प्रावधान को औपचारिक रूप से अनुमोदित।

    • पूर्व सैनिकों को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करना सुनिश्चित।

  3. उत्तराखंड भाषा संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2026

  4. उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026

    • निजी विश्वविद्यालय स्थापित करने की मंजूरी।

    • नैनीताल जिले में माउंट वैली विश्वविद्यालय

    • देहरादून जिले में तुलाज विश्वविद्यालय और शिवालिक विश्वविद्यालय

    • उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य की क्षमता और विकल्पों का विस्तार।

  5. उत्तराखण्ड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक, 2026

    • ब्रिटिश कालीन सार्वजनिक द्यूत अधिनियम, 1867 को निरस्त कर नया विधेयक लागू।

    • सार्वजनिक द्यूत, सामान्य द्यूत घर चलाना और खेलों में सट्टेबाजी की रोकथाम।

    • उल्लंघन करने वालों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान।

    • राज्य में जुआ और सट्टेबाजी पर नियंत्रण सुनिश्चित।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version