Uttarakhand
धराली आपदा पर गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख, NDRF को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश!

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस भीषण आपदा में हुए जन-धन के नुकसान पर संवेदना जताई और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट की।
गृह मंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता का भरोसा दिलाया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NDRF और अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश गृह मंत्री द्वारा दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना को अत्यंत गंभीर मानते हुए अपना दौरा स्थगित कर तत्काल देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। वे स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
अमित शाह राज्य सरकार के लगातार संपर्क में हैं और केंद्र सरकार की ओर से तत्काल एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है ताकि प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से अंजाम दिया जा सके।