Uttarakhand

दोस्त की बर्थडे पार्टी में हारुन खान की लड़की के साथ शर्मनाक करतूत, CCTV फुटेज खोलेगा सारे राज

Published

on

दोस्त की बर्थ डेट पार्टी में गई लड़की के साथ एक लड़के ने शर्मनाक हरकत कर डाली। पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने क्लब के सीसीटीवी फुटेज भी मांगे हैं।

देहरादून स्थित राजपुर रोड स्थित बार (क्लब) में जन्मदिन की पार्टी के दौरान महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सहस्रधारा रोड निवासी युवती ने राजपुर थाने में केस दर्ज कराया। उसने कहा कि बीते 14 अक्तूबर को उसकी सहेली का बर्थडे था। बर्थडे पार्टी मसूरी डायवर्जन के पास स्थित माई बार हेड क्वार्टर में रखी गई।

पार्टी में हारुन खान नाम का युवक भी शामिल था। आरोप है कि देर रात उसने पीड़िता के साथ जबरन डांस करने की कोशिश की। इस दौरान उसने महिला से छेड़छाड़ की। पीड़िता ने बीते 18 अक्तूबर को राजपुर थाने में तहरीर दी।

राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच के लिए उक्त क्लब की सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर रही है। बताया कि सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।

स्मैक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया तस्कर

पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक के साथ सहारनपुर जिले का एक तस्कर गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि चमन विहार में एक युवक के स्मैक बेचने की सूचना मिली। बाजार चौकी इंचार्ज प्रमोद शाह ने टीम संग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाइक सवार आरोपी के कब्जे 29.27 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी पर केस दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version