Uttarakhand

देहरादून में 15 अगस्त के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी, विक्रम-सिटी बसों के रूट बदले, पार्किंग व्यवस्था भी तय

Published

on

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को देखते हुए देहरादून पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक और रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। समारोह के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। इसके साथ ही विक्रम, सिटी बसों और अन्य वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

पुलिस के अनुसार, समारोह में शामिल होने वाले प्रतिभागी, पुलिसकर्मी, होमगार्ड, प्रेस प्रतिनिधि और आमंत्रित अतिथि परेड ग्राउंड के गेट नंबर 4 और 5 से प्रवेश कर सकेंगे।

पार्किंग की व्यवस्था

वीआईपी और अधिकारियों के वाहन मंच के पीछे और खेल मैदान में पार्क किए जाएंगे।
प्रतिभागियों, पुलिस, होमगार्ड, प्रेस और अन्य लोगों के वाहनों के लिए रेंजर्स ग्राउंड और मंगला देवी इंटर कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है

इन स्थानों पर रहेंगे बैरियर

यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर आउटर और इनर प्वाइंट बनाए हैं।

आउटर प्वाइंट:

ईसी रोड, सर्वे चौक, मनोज क्लिनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरिएंट चौक और पैसिफिक तिराहा

 इनर प्वाइंट:

रोजगार तिराहा, कनक चौक, डूंगा हाउस, लैंसडाउन चौक और कॉन्वेंट तिराहा।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि 15 अगस्त को यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें।

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version