Uttarakhand

देहरादून में सत्यापन अभियान जारी, अब तक 1000 से अधिक बाहरी व्यक्तियों का हुआ वेरिफिकेशन

Published

on



देहरादून : प्रदेश में वर्तमान में चल रहे *”ऑपरेशन प्रहार”* के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने- अपने थाना क्षेत्रों में बाहरी राज्यों/जनपदों से आकर रहने वाले किराएदारो, फड़/ फेरी/ठेली वालों तथा संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन और चेकिंग हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।

देहरादून में सत्यापन अभियान जारी

इसी क्रम में 12 जुलाई 2026 को पटेलनगर, विकासनगर, रानीपोखरी तथा सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा उक्त स्थानों पर निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई।

अब तक 1000 से अधिक बाहरी व्यक्तियों का हुआ वेरिफिकेशन

अभियान के दौरान 01 हज़ार से अधिक बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई की गई तथा किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले 52 मकान मालिकों का धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान करते हुए 05 लाख 20 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया।

इसके साथ ही संदिग्ध अवस्था मे घूम रहे 28 संदिग्धों को थाने पर लाकर नाम पता तस्दीक करते हुए उनका 81 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 7000- ₹ का जुर्माना वसूला गया। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में सत्यापन और चेकिंग अभियान लगातार जारी है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version