Uttarakhand
देहरादून में रक्षाबंधन कार्यक्रम का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री हुए शामिल!
Uttarakhand, Dehradun: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड सरकार में कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए और महिलाओं से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन का संदेश साझा किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में रक्षाबंधन को महिला शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक बताते हुए प्रदेश सरकार की महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।