Uttarakhand

देहरादून में महिला की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को खुद दी सूचना, फिर हो गया फरार

Published

on

देहरादून :  देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया। घटना की सूचना खुद महिला के पति धीरज पंवार ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दी। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ मिला।

देहरादून में महिला की गोली मारकर हत्या

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद क्लेमेनटाउन थाना पुलिस की टीम ने कॉल करने वाले की लोकेशन की जानकारी जुटाई और संबंधित स्थान पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद एक प्लॉट के भीतर बने कमरे की जांच की गई, जहां काजल (26) पत्नी धीरज पंवार मृत अवस्था में मिली।

पति ने पुलिस को खुद दी सूचना

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में महिला की मौत गोली लगने से होने की बात सामने आई है। काजल ईदगाह रोड, सुभाष नगर क्षेत्र में सत्य साईं मंदिर के पास अपने पति के साथ रह रही थी। वह मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र के मेघा शकरपुर गांव की रहने वाली थी।

घटना के बाद से आरोपी फरार 

पुलिस ने बताया कि मृतका के घर के पास ही उसका भाई अभिषेक भी रहता था। अभिषेक के मुताबिक, काजल और उसके पति के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस अब इस विवाद समेत घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम के साथ फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर क्लेमेनटाउन थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, घट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version