Uttarakhand

देहरादून में भीषण बस हादसा, 3 लोगों की मौके पर मौत कई घायल

Published

on

कालसी में गहरी खाई में गिरी बस

सोमवार सुबह देहरादून में एक भीषण बस हादसा हो गया. जहां पर हिमाचल परिवहन की एक बस हादसे का शिकार होकर खाई में गिर गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है. हादसे के बाद रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं.

बस में 30 लोगों के सवार होने की सूचना 

 प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश से देहरादून आ रही हिमाचल परिवहन निगम की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 यात्री सवार थे. हादसे की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम देहरादून (CCR) ने संबंधित एजेंसियों को अलर्ट किया, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य के लिए टीमें तुरंत रवाना कर दी गईं.

मौके पर राहत बचाव कार्य जारी 

एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी पोस्ट से एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए भेजी गईं. अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मौके पर रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है. घायल यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है, वहीं हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version