Connect with us

Uttarakhand

देहरादून में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Published

on

देहरादून में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार





देहरादून: राजधानी देहरादून में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल दो अन्य विधि विवादित किशोरों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। मामला कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र का है।

देहरादून में नाबालिग से गैंगरेप का मामला 

जानकारी के मुताबिक, 13 मार्च को एक महिला ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर नशीला पदार्थ पिलाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मुख्य आरोपी को पटेलनगर से किया गिरफ्तार 

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रैफी उर्फ सोनू (19 वर्ष) को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल दो अन्य किशोरों को भी पुलिस संरक्षण में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में जांच जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली पटेलनगर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद शाह, उपनिरीक्षक तनुजा शर्मा, कांस्टेबल अरविंद बर्थवाल और कांस्टेबल विपिन कुमार शामिल रहे।

 





Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement