Uttarakhand

दून पुलिस के लिए गौरव के पल, राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित हुए SSP दून

Published

on


आज दून पुलिस के लिए गौरव के पल था। सराहनीय सेवा के लिए महामहिम राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से  एसएसपी देहरादून को सम्मानित किया गया। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह के शुभ अवसर पर  राज्यपाल, उत्तराखंड द्वारा एसएसपी देहरादून को राष्ट्रपति पदक से अलंकृत किया गया।

राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित हुए SSP दून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए महामहिम राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई थी।

आज उत्तराखण्ड राज्य के 25 वे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर रजत जयंती रैतिक परेड के दौरान माननीय राज्यपाल उत्तराखंड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह (IPS) को महामहिम राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से अलंकृत किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version