Uttarakhand

दून पुलिस की नई पहल, सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी टीमें, लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Published

on



DEHRADUN NEWS: देहरादून में आमजन की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर आज सुबह तड़के से ही पुलिस की अलग-अलग टीमें मैदान में उतर गईं और शहर के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

दून पुलिस की नई पहल आमजन को कराती सुरक्षा का अहसास

सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ-साथ काम पर जाने वाली महिलाओं को सुरक्षित माहौल का एहसास दिलाने के लिए गौरा पुलिस और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने सार्वजनिक पार्कों और अन्य स्थानों पर लगातार गश्त करते हुए लोगों से संवाद किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए मौजूद है।

अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्धों से पूछताछ

अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी गई। अनावश्यक रूप से घूम रहे व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर उनसे पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान का मकसद अपराधों की रोकथाम और लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

आम जनता का पुलिस पर बढ़ रहा विश्वास 

एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में दिन और रात लगातार सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। दून पुलिस का यह प्रयास न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रहा है, बल्कि आम जनता के बीच विश्वास भी बढ़ा रहा है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version