Connect with us

Uttarakhand

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, रामनवमी की दी शुभकामनाएं

Published

on

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, रामनवमी की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएँ दी.

रामनवमी पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को रामनवमी के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश को नई दिशा, नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देने में उनका योगदान अतुलनीय है.

राष्ट्र निर्माण और विकास पर चर्चा

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ लगातार कार्य कर रहे हैं. उन्होंने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की भी प्रशंसा की. साथ ही वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को भी रेखांकित किया.

उत्तराखंड की सांस्कृतिक भेंट

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विशेष उपहार भी भेंट किए. इनमें माँ सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, बद्री गाय का घी, तथा पहाड़ी क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाले पाँच प्रकार के राजमा और शहद शामिल थे. मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी से राज्य के विकास और विभिन्न योजनाओं को लेकर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया. इस मुलाकात को राज्य के विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.



Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement