Uttarakhand

थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; एक की मौत..

Published

on

पिथौरागढ़ जनपद के थल–मुनस्यारी मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार तल्ला जोहार क्षेत्र से मुनस्यारी की ओर आ रही आर्टिगा कार (संख्या UK 05 TA 5586) हरकोट बैंड के समीप अचानक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। दुर्घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतक की पहचान एवं अन्य घायलों की स्थिति के बारे में समाचार लिखे जाने तक विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी थी।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version