मुंदोली राइडर्स क्लब ने मुंदोली से चेपड़ों तक साइकिल यात्रा निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं देवाल क्षेत्र की धाविका सरोजिनी कोटेड़ी ने 26 किलोमीटर दौड़ लगाकर वीर शहीदों को नमन किया।
महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और थराली विधायक भूपालराम टम्टा भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज का भारत, नया भारत है, जो दुश्मनों को घर में घुसकर जवाब देने में सक्षम है।
मुख्यमंत्री ने शहीद भवानी दत्त जोशी स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की और तिरंगा यात्रा में भाग लिया। इस मौके पर अमर बलिदानियों के परिजनों और वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया।