Uttarakhand

त्योहारी सीजन-दिवाली से पहले उत्तराखंड में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, UP-दिल्ली समेत पर्वतियों रूटों पर संचालन ठप

Published

on

त्योहारी सीजन और दिवाली 2024 से ठीक पहले रोडवेज कर्मचारी उत्तराखंड में हड़ताल पर चले गए हैं। यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित पड़ोसी राज्यों और पर्वतीय रूटों में उत्तराखंड रोडवेज बसों का संचालन ठप हो गया है।

रोडवेज बसों के संचालन ठप होने की वजह से बस यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। दूसरी तरफ, नाराज रोडवेज कर्मचारियों की मांगों के निस्तारण के लिए आला अधिकारियों की ओर से वार्ता जारी है।

कर्मचारी संयुक्त मोर्चे की हडताल के कारण सुबह से रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को सुबह रवाना होने वाली बसे नही जाने से लोगो को परेशानी का सामना करना पड रहा है। वही मैदानी क्षेत्र के लिए भी केवल बीस प्रतिशत बसे चल रही है।

चालक, परिचालकों के ड्यूटी पर नही आने से स्टेशन और वर्कशॉप मे बसे खडी हो गई है। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार बसों को जरूरत के अनुसार भेजा जा रहा है। देहरादून मे आज होने वाली वार्ता के सफल होने पर संचालन बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

दूसरी तरफ, अल्मोड़ा जिले में परिवहन निगम में दस वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मचारियों, चालकों, परिचालकों को नियमित करने सहित तमाम मांगों को लेकर उत्तराखंड संयुक्त मोर्चा के बैनर तले रोडवेज कर्मचारियों ने दो दिनी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।

कर्मचारियों ने यहां कार्यशाला परिषर में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि कार्य बहिष्कार के बावजूद सरकार और निगम प्रसाशन नहीं चेता तो वृहद आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। कार्य बहिष्कार के चलते हालांकि कोई सेवायें बाधित नहीं रही।

दीपक फर्तियाल, गोपाल नैनवाल, दीप जोशी, नवीन चंद्र, राधे सिंह, हीरा सिंह, योगेश राम, राजेन्द्र भंडारी, पंकज तिवारी, रमेश आर्य, ललित सहित इम्प्लाइज और कर्मचारी यूनियन से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version