Uttarakhand
तीनधारा क्षेत्र में वाहन हुआ गंगा में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी
देवप्रयाग: DCR टिहरी गढ़वाल से सूचना प्राप्त हुई कि तीनधारा सैनिक होटल के पास एक पिकअप लोडिंग वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया है, जिसमें संभावित रूप से 03 व्यक्ति सवार बताए जा रहे हैं.
गंगा नदी में गिरा पिकअप वाहन
उक्त सूचना मिलते ही SI सावर सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. घटनास्थल पर पहुंचने पर रेस्क्यू टीम द्वारा देखा गया कि उक्त वाहन नदी में गिर चुका है और दिखाई नहीं दे रहा है, जिसके दृष्टिगत पोस्ट ढालवाला से एक SI दीपक जोशी के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई.

सर्च ऑपरेशन जारी
घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीमों द्वारा मौके पर राफ्ट व डीप डाइविंग के माध्यम से गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मौके पर राफ्ट और डीप डाइविंग तकनीक की मदद से गंगा नदी में तलाश की जा रही है. लेकिन, अभी तक वाहन सवार लोगों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ सकी है और राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है.
