Connect with us

Uttarakhand

तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा,मृतक व्यक्ति का अपनी माँ व उसके सहयोगियों के साथ सम्पत्ति को लेकर चल रहा था विवाद

Published

on

तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा,मृतक व्यक्ति का अपनी माँ व उसके सहयोगियों के साथ सम्पत्ति को लेकर चल रहा था विवाद





विवाद के चलते मृतक की माँ व उसके सहयोगियों द्वारा उसे रास्ते से हटाने के लिये 12 लाख रू0 मे अभियुक्तों से किया था सौदा

घटना की साजिश में शामिल तथा अभियोग में नामजद मृतक की माँ सहित उसके 02 अन्य सहयोगियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

देहरादून: तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने खुलाशा किया है….दून पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दोनो मुख्य अभियुक्त को आज सुबह मुठभेड में घायल कर गिरफ्तार किया था.. चैकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर फायर भी किया गया था…दून पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है…एसएसपी अजय सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया की मृतक व्यक्ति का अपनी माँ व उसके सहयोगियों के साथ सम्पत्ति को लेकर विवाद चल रहा था ऐसे में विवाद के चलते मृतक की माँ व उसके सहयोगियों द्वारा उसे रास्ते से हटाने के लिये 12 लाख रू0 मे अभियुक्तों से सौदा किया गया…वही पुलिस ने घटना की साजिश में शामिल तथा अभियोग में नामजद मृतक की माँ सहित उसके 02 अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है….एसएसपी अजय सिंह ने बताया की मुठभेड में गिरफ्तार हत्याकाण्ड के दोनो मुख्य अभियुक्तों पंकज राणा व राजीव का पुलिस द्वारा न्यायालय से रिमाण्ड कराया गया है…





Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement