Uttarakhand

ड्रग फ्री चम्पावत के लिए सख्त हुए डीएम मनीष कुमार, नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा

Published

on

चम्पावत : जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकोर्ड (NCORD) समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नशे की तस्करी, अवैध कारोबार और सेवन पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर समीक्षा की गई।

ड्रग फ्री चम्पावत के लिए सख्त हुए डीएम मनीष कुमार

डीएम ने कहा कि “नशा मुक्त भारत” और “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत ड्रग फ्री चम्पावत बनाने के लिए सभी विभाग मिशन मोड में कार्य करें। पुलिस विभाग ने बताया कि 14 मई से 17 जून तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 16 अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 124.49 ग्राम स्मैक, 98 नशीले इंजेक्शन और 1200 कैप्सूल बरामद किए गए हैं।

नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा

डीएम ने अवैध भांग की खेती पर कड़ी कार्रवाई, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान और नशा मुक्ति केंद्रों की गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से नशे से जुड़ी सूचनाएं हेल्पलाइन 1933 और मानस पोर्टल के माध्यम से देने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version